ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी बसों,ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर चलानी कार्रवाई

इंदौर:ट्रैफिक पुलिस ने बसों और ऑटो/ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 बसों और 59 ऑटो/ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की गई.डीसीपी यातायात आनंद कलादगी ने बताया कि कई बस चालक प्रतिबंधित क्षेत्रों में बस खड़ी कर सवारियों को चढ़ा–उतार रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था.

इसके अलावा बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाना, निर्धारित वर्दी न पहनना, अनियमित तरीके से बस खड़ी करना और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करना भी पाया गया. इन सभी उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर भी सख्त नजर रखी. वन-वे, ओवरलोडिंग, नो पार्किंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है.

पुलिस ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन न खड़ा करें, निर्धारित स्थानों पर ही सवारी चढ़ाएँ–उतारें, क्षमता से अधिक सवारियाँ न बैठाएँ, चालक शराब के नशे में वाहन न चलाएँ, चालक निर्धारित वर्दी में रहें और बस स्टाफ का व्यवहार सवारियों के प्रति अच्छा हो. डीसीपी का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और वाहन चालक सड़क सुरक्षा व नियमों का पालन करें.

Next Post

जर्जर स्कूल में अभी भी पढ़ रहे दिव्यांग बच्चे

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर: शासकीय दृष्टिबाधितार्थ उ. मा. विद्यालय भेड़ाघाट अंधमूक बाईपास का भवन जर्जर स्थित में है। विदित है कि जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए थे कि जिले में किसी भी जर्जर भवन में स्कूल संचालित नहीं की जाएगी। उसके बावजूद भी शासकीय दृष्टि बाधित विद्यालय में अभी भी दिव्यांगों की […]

You May Like