मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की मंत्री मेघना बोर्डिकर ने शुक्रवार को विधान परिषद को बताया कि हिंगोली जिले में प्रस्तावित 616 जलापूर्ति योजनाओं में से 180 पूरी हो चुकी हैं। श्रीमती बोर्डिकर सदस्य प्रज्ञा सातव द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बोल रही थीं। चर्चा में सदस्य एकनाथ खडसे, सदाशिव खोत, हेमंत पाटिल ने भाग लिया। हिंगोली जिले के नांदुरा गांव में जलापूर्ति योजना की लागत 01 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। राज्य मंत्री ने कहा कि इसका 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसमें कुछ त्रुटियां पाई गई हैं। समय सीमा के भीतर दोषों को दूर नहीं करने के लिए संबंधित ठेकेदार पर 01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने सदन को बताया कि हिंगोली जिले में 190 योजनाओं का काम 75 से 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 131 योजनाओं का काम 50 से 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
