तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को देश की सांस्कृतिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत एक संस्कृति, एक लोकाचार की भूमि है और भारतीय समाज में विभाजन के लिए कोई स्थान नहीं है।
एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वह कुंभ मेले के महा मंडलेश्वर आनंदवनम भारती के नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य भाषण दे रहे थे। देश की एकता और संस्कृति को बनाए रखने में आदि शंकराचार्य द्वारा दिए गए योगदान को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह उत्सव का अवसर है कि सबसे पुराने अखाड़े (जूना अखाड़े) का नेतृत्व अब एक केरलवासी कर रहा है। केरल देश को आगे बढ़ने में मार्गदर्शन कर सकता है।
