जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रिश्तेदार ने जमकर हंगामा मचाते हुए उपद्रव मचाया। गोदाम में पथराव करते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक चंद्रभान काछी 30 वर्ष निवासी ग्राम लाहोरी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि मार्केट मूवर्स गोदाम कटंगी वायपास माढ़ोताल में काम करता है।
गुरूवार रात लगभग 11-30 बजे चिंकू उर्फ निखिल कुशवाहा निवासी पड़वार कला का उसका रिश्तेदार है आया और गोदाम के मेन गेट में पत्थर पटक रहा था जिससे गेट का ताला टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके साथ अभद्रता करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
