बिजली के लिए भटक रहे बरेला खेड़ा के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

विदिशा: ग्राम बरेला खेड़ा के ग्रामीणों ने लंबे समय से चल रही बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर जिला प्रशासन को आवेदन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिसके कारण उन्हें अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है.ग्रामीण हरि सिंह, उधम सिंह, श्यामलाल, बाबूलाल, राजा, लखन और बबलू ने बताया कि कई बार आवेदन देने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ घरों तक अन्य मोहल्लों से तार डालकर बिजली पहुंचाई गई थी, लेकिन बार-बार डीपी जल जाने के कारण वहां के लोगों ने कनेक्शन काट दिया.ग्रामीणों ने बताया कि यदि गांव तक मात्र पांच खंभे और एक डीपी लगा दी जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में खंभे और डीपी लगाने की मांग की. आवेदन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

Next Post

अतिक्रमण मुद्दा : कांग्रेस विधायकों संग दुकानदारों ने नपा सीएमओ को घेरा

Fri Aug 22 , 2025
श्योपुर: श्योपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर नाराजगी फूट पड़ी। गरीबों की गुमटियां तोड़ी गईं, लेकिन रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस विधायकों संग दुकानदारों ने सीएमओ को घेरकर विरोध जताया।दुकानदारों ने नगरपालिका में हंगामा कर दिया। दोनों विधायकों संग पहुंचे कांग्रेस नेताओं और लोगों ने नगरपालिका […]

You May Like

मनोरंजन