
सुठालिया: चंदन तस्करी की वारदातों के किस्सों के लिए मशहूर पुष्पा फिल्म के तरीकों को इन दिनों कई इमारती और प्रतिबंधित लकड़ियों के तस्कर अपना रहे है. कभी वाहनों में तो कभी नदी, नालों के रास्तों इसे बहाकर मुकाम लगाया जाने लगा है. ऐसा ही मामला सुठालिया वनवृत्त में सामने आया है. यहां पहाड़गढ़ गांव की बीट क्षेत्र में नाले में सागौन की 85 अवैध सिल्लियों को छिपाया जा रहा था.
यहां तस्करी के लिए इसका भण्डारण किया गया था. सुठालिा के पहाड़गढ़ कोठी के पास पार्वती नदी के नाले से मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाधार पर अवैध रूप से भण्डारण की जा रही सागौन की 85 नग सिल्लियों को जब्त किया गया है. कार्यवाह के दौरान वन मण्डल अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि वन्य संपदा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है.
