विदिशा। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा करणी सेना द्वारा आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए। उनका बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर जोरदार स्वागत कर 100 कारों के काफिले संग वाहन रैली निकाली गई, जो विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, नीमताल, ओवरब्रिज से होती हुई महाराणा प्रताप चौराहा पहुंची। यहां राणा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जालोरी गार्डन में कार्यक्रम हुआ, जहां उन्होंने कहा कि करणी सेना सर्व समाज के लिए कार्यरत है। साथ ही 15 नवंबर को देवास में होने वाले राष्ट्र स्तरीय महाकुंभ का आमंत्रण दिया और मंच से 10 सूत्रीय मांगें रखीं।
