पिकअप से चार भैंस बरामद, आरोपी फरार


सिंगरौली : जियावन थाना क्षेत्र के उमरहर-लोहराबांध के पास भैंस एवं पड़वे को क्रू रता पूर्वक पैरों को बांध कर पिकअप में लोड़ कर कहीं बाहर बेचने ला जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार भैसो को बरामद कर पिकअप वाहन को जप्त करते हुये आरोपी के तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि उमरहर-लोहराबांध के पास पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडजी 6097 में भैस व पड़वा लोड कर कहीं बेचने की तैयारी है।

थाना प्रभारी ने पुलिस स्टाफ गुलाब सिंह, दिनेश कुमार एवं अन्य रात्रि गस्त के दौरान रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम ने पिकअप वाहन को घेराबंदी कर दबोचा, जिसमें चार भैस एवं पड़वा लोड थे, सभी के पैरों को बांधे हुये थे। बरामद भैसो की कीमत 50 हजार से ऊपर है। वहीं पिकअप वाहन को खड़ा कर पुलिस को देख पशुतस्कर भाग खड़े हुये। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

नीतीश को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया

Wed Nov 19 , 2025
पटना: नीतीश कुमार को आज जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया। वह कल सबेरे 11.30 बजे दसवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। आज ही बीजेपी विधायक दल की बैठक भी हो रही है। समझा जाता है, आज ही नीतीश कुमार अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप […]

You May Like