धारनाकला: शेर के हमले से महिला घायल, बकरी को उठा ले गया आतंकी शेर, क्षेत्र में दहशत

धारनाकला, आष्टा के समीपी ग्राम आगरवाडा अंतरा पंचायत में शेर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आज खेत में बकरी चरा रही महिला सुरमन बाई भलावी पर शेर ने अचानक हमला कर दिया और उसके पैर को बुरी तरह नोच खाया।

ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर शेर ने महिला को तो छोड़ दिया, लेकिन उसकी पालतू बकरी को अपना शिकार बनाकर जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। घायल महिला को उपचार के लिए बरघाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*इसके पूर्व भी जा चुकी हैं पांच जानें*

बीते कुछ महीनों में आतंकी शेर के हमले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से 8-8 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी गई है। वन विभाग द्वारा शेर को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन हमलों पर अब तक विराम नहीं लग पाया है।

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में चक्काजाम की स्थिति भी निर्मित हो चुकी है।

Next Post

यूजीसी-नेट पेपर लीक पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा के कथित पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। श्री गांधी ने कहा कि नीट पेपर लीक के कुछ ही सप्ताह बाद अब यूजीसी-नेट परीक्षा पर भी […]

You May Like