18,969 किसानों ने कराया पंजीयन, खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी और बैठने के पुख्ता इंतजाम

बैतूल: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश रबी उपार्जन वर्ष 2026- 27 की खरीदी 10 अप्रैल 26 से प्रारंभ की जानी है, खरीदी के पूर्व जिले में बनाए गए 64 खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे जिला आपूर्ति अधिकारी के. के.टेकाम ने सभी खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए उन्हें सख्त हिदायतें दी कि वह शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें खरीदी केन्द्रों पर पहुंचने वाले कृषकों की समुचित बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, एवं गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त छाया का प्रबंध होना चाहिए एवं खरीदी शासन के नियमों के मापदंड के हिसाब से होनी चाहिए ।

श्री टेकाम ने बताया कि इस वर्ष जिले में 18 ,969 किसानो ने पंजीयन कर अपनी रुचि दिखाई है निरीक्षण करने पहुंचे डी एम नान विख्यात हिंडोलिया, सहकारिता विस्तार अधिकारी विनय सिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मदास पानीकर, ममता सिरसाम, एमपी वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक शाखा प्रबंधक प्रेम कुमारी, केंद्र प्रभारी नान सुनील कडू, प्रबंधक भोजराज गायकवाड, गणेश लहरपूरे, मन्चित चढ़ोकार, धीरज साहू ,अतुल ठाकरे, जगदीश बेले ने भी खरीदी केंद्र अष्टविनायक वेयरहाउस पर गुरुवार पहुंचकर पूजा अर्चना कर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।

Next Post

सीएसके दिल्ली के खिलाफ अपनी किस्मत पलटने की उम्मीद करेगी

Fri Apr 10 , 2026
चेन्नई, 10 अप्रैल (वार्ता) पांच बार की विजेता और इस समय लड़खड़ा रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अब तक का सफर काफ़ी कड़वा रहा है। लगातार तीन हार झेलने के बाद, घरेलू मैदान पर खेल रही यह पसंदीदा टीम शनिवार रात यहाँ के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में एक […]

You May Like