ग्वालियर: थाना हजीरा अंतर्गत लधेड़ी रोड स्थित सोना गार्डन के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, तेज गति से दौड़ रही फॉर्च्यूनर कार को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने गुस्से में वाहन को और तेज रफ्तार से लोगों की ओर दौड़ा दिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में 2 से 3 लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। हादसे में घायल शिवप्रताप शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक अपनी फॉर्च्यूनर लेकर मौके से फरार हो गया। इलाके में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
