एडिना कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का आयोजन

सागर। सागर स्थित एडिना इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “वूमेन इन साइंस: कैटालाइजिंग विकसित भारत” रही, जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन.के. जैन रहे। विशिष्ट वक्ताओं के रूप में डॉ.राजकुमार कोइरी, सहायक प्राध्यापक, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, तथा डॉ. वंदना विनायक, सहायक प्राध्यापक, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और शोध के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न साइंटिफिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रतीक जैन, डॉ. विवेक जैन सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. वैशाली यादव रहीं। संचालन डॉ. हर्षिता जैन ने किया।

Next Post

छतरपुर में राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान शुरू

Sat Feb 28 , 2026
छतरपुर। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत छतरपुर जिले में की गई। जिला अस्पताल छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव और कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। इस […]

You May Like

मनोरंजन