सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में लगी आग, अहम दस्तावेज सहित प्रशिक्षण सामग्री खाक

जबलपुर: पनागर में उस वक्त अफरातफरी व हड़कम्प मच गया, जब यहां के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में अचानक आग लग गई. आग ने कुछ ही पल में भीषण रुप धारण कर लिया. खबर मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया.बताया गया है कि पनागर स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र में कम्प्यूटर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है. यहां पर आज सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे आग की लपटें बाहर तक दिखाई देने लगी, आसपास के लोगों ने देखा तो आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती ही गई.

खबर मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया. आगजनी की घटना में केंद्र में रखे कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे की केबल, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज, पंखे और अन्य प्रशिक्षण सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग इतनी भयानक थी कि उसका काला धुआं काफी दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था. आगजनी की घटना के कारण केंद्र में चलने वाली तमाम प्रशिक्षण गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित और ठप हो गई हैं. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के सही कारणों और कुल नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए जांच की जा रही है.

Next Post

कांग्रेस में पदों पर फैसला हाईकमान करेगा, मैं अपनी बुद्धि नहीं लगाता : भूपेश बघेल

Mon May 25 , 2026
रायपुर, ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कहा है कि इन पदों पर नियुक्ति का निर्णय पार्टी हाईकमान का विषय है और वह इस मामले में अपनी राय नहीं […]

You May Like

मनोरंजन