नगर के टॉपर विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

मुलताई। नगर में प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह में श्रीमति आरके खेरे की स्मृति में उनके पुत्र गगनदीप खेरे द्वारा कक्षा 10 में नगर में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष नान्हीं बाई डहारे,पूर्व विधायक डाक्टर पंजाबराव बोड़खे, जिला पंचायत सदस्य कंचन कास्लेकर , जनपद सदस्य, नगर पालिका के पार्षद सभापति सहित भाजपा पदाधिकारी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे। गत वर्ष शिक्षण सत्र 2024,25 में नगर में एमपी बोर्ड तथा सीबीएसई कक्षा 10 वी में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।नगर में एमपी बोर्ड कक्षा 10 वी में पीएम श्री कन्या शाला की छात्रा नंदनी सेवाराम ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया था। वहीं दूसरे स्थान पर न्यू कार्मल कांवेंट की छात्रा श्रेया ब्रजेश रस्तोगी ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा गुरुकुल विद्या मंदिर के छात्र शिवम पंजाबराव हजारे ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह सीबीएसई में आरडी पब्लिक स्कूल की छात्रा चारवी सुनील बुवाड़े ने 96.1 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया था। वहीं करोला पब्लिक स्कूल के छात्र नमन नान्हुसिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा एवं इसी स्कूल की छात्रा याशिका नंदकिशोर ने 91.8 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उक्त सभी विद्यार्थियों को गांधी चौक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Next Post

शंकराचार्य विवाद: अयोध्या में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, सीधे राज्यपाल को भेजा पत्र

Tue Jan 27 , 2026
अयोध्या। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान उभरे शंकराचार्य विवाद ने अब धार्मिक और सामाजिक दायरे से निकलकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस विवाद की आंच अब नौकरशाही तक पहुंच गई है। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद अयोध्या से एक और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।