भिंड का इनामी बदमाश ग्वालियर में दबोचा: खुद की हत्या के प्रयास का झूठा मामला कराया था दर्ज

ग्वालियर: उटीला थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है, जिसने कानून को गुमराह करने के लिए खुद पर हत्या के प्रयास की झूठी कहानी रची थी। पकड़ा गया आरोपी नंदी उर्फ शिवराज त्यागी भिंड जिले से 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश है और ग्वालियर के उटीला थाने में दर्ज धोखाधड़ी व साजिश के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
उटीला थाना प्रभारी नरेंद्र सिसोदिया को सूचना मिली थी कि आरोपी नंदी उर्फ शिवराज त्यागी मोहनपुर पुल के पास खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पूर्व में एक गहरी साजिश रचकर खुद पर हत्या के प्रयास का फर्जी मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच में जब इस षड्यंत्र का खुलासा हुआ, तो आरोपी के खिलाफ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। यह आरोपी भिंड जिले के थाना ऊमरी में भी संगीन धाराओं में दर्ज एक मामले में वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Next Post

​खुटार में मकान में भड़की भीषण आग, डायल 112 और पुलिस टीम ने सूझबूझ से बचाई जान-माल

Thu Apr 16 , 2026
सिंगरौली: खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटार के थाना टोला में बीते दिन मंगलवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना डायल 112 के माध्यम से कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल संबंधित पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड […]

You May Like