अनूपपुर:जिले के कोतमा नगर में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी के अनुसार शत्रुघ्न वर्मा और रमेश साहू के भतीजे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो रहा था। जब रमेश साहू बीच-बचाव करने पहुंचे, तब शत्रुघ्न ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रमेश को तत्काल कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
चिकित्सकों ने रमेश की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Post
भालू व भगवानदीन के बीच द्वंद, जान बचाकर भागा भालू
Tue Jan 14 , 2025
बांधवगढ़ के नरवार निवासी युवक के ऊपर भालू ने किया था हमला उमरिया:बांधवगढ़ जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क से लगे ग्रामों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। मिली जानकारी अनुसार बांधवगढ़ के शांतिप्रिय जंगल में प्रबंधन द्वारा लगातार की जा रही […]

You May Like
-
1 year ago
ढाई लाख नगद समेत जेवरात ले गए चोर
-
1 year ago
इंदौर विमानतल पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया
-
7 months ago
स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये 152 रन