तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छतरपुर। जिले के बरायचखेरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 16 वर्षीय अंकित पटेल की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे अंकित तालाब में नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंकित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पन्ना नाके पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Sun Sep 7 , 2025
छतरपुर।शहर के पन्ना नाके पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम कुशवाहा, निवासी पठापुर रोड, के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 बजे कुसुम कुशवाहा ई-रिक्शा से पन्ना नाके की ओर जा रही थीं। तभी अचानक एक […]

You May Like