अवैध कट्टा छुड़ाने को लेकर दो आरक्षकों में झड़प, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

छतरपुर। छतरपुर में कानून की रखवाली करने वाले दो पुलिसकर्मी खुद ही कानून को ताक पर रख झगड़ते नजर आए। एक अवैध कट्टा छुड़ाने को लेकर वर्दीधारी दो आरक्षकों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह घटना छतरपुर पुलिस लाइन के समीप चाय की दुकान के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक आरक्षक के हाथों में अवैध कट्टा साफ तौर पर नजर आ रहा है, जबकि दोनों पुलिसकर्मी आपस में उलझते दिख रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गुरुवार सुबह 11:50 बजे तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक चालक रमाकांत लड़ियां और आरक्षक भूरे मिर्जा को निलंबित कर दिया है।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो की प्रमाणिकता और घटना की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि अवैध कट्टा कहां से आया और आरक्षकों के पास कैसे पहुंचा।

Next Post

भारत और ब्रिटेन ने बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये

Thu Jul 24 , 2025
लंदन/नयी दिल्ली 24 जुलाई (वार्ता) भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को यहां बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये जिससे दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार में सालना अरबों डालर की वृद्धि, मानव संसाधन के आदान प्रदान तथा कारोबार में आसानी की बड़ी उम्मीद जगी है। ब्रिटेन की यात्रा […]

You May Like