धुले, (यूएनआई) महाराष्ट्र में धुले जिले के शिरपुर तालुका में रोहिणी शिवर के जंगल में एक गड्ढे में छिपाकर रखा गया 70 लाख रुपये से अधिक कीमत का 1010 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल में छापा मारा और एक इलाके में छिपाकर रखे गए गांजे का स्टॉक बरामद किया, जहां दो लोग पहरा दे रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, हालांकि पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जंगल में तलाशी के बाद एक पेड़ के पास नई मिट्टी मिली। एक गड्ढा खोदा गया और जमीन के नीचे चादरों के साथ गांजे से भरे 34 कागज के बैग मिले। कुल 1,100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों संदिग्धों के खिलाफ शिरपुर तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
