खण्डवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम पंचायत देशगांव एवं जामली राजगढ़ में पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए अफसरों से कहा है । उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारी से कहा कि ग्रामों का दौरा कर पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण करें। सांसद ने रांजनी व आसपास के गांवों में भी योजनाओँ का धरातल पर काम देखा। सांसद ने जल निगम के अधिकारी को ग्राम सोमुद में पानी की टंकी का कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। तीरंदाजपुर में रोड रेस्टोरेशन करें। जहां भी रोड रेस्टोरेशन का कार्य शेष है उसे शीघ्रता से पूर्ण करवाया जाए।
छूटे गांव सिंचाई योजना में लाएं
सांसद ने खण्डवा जिले में सिंचाई परियोजनाओं में जो ग्राम छूटे हैं, उनकी सूची की समीक्षा की। छूटे हुए ग्रामों को किस प्रकार परियोजनाओं से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने किसानों को मूंग के लिए पानी उपलब्ध कराएं। जिला अस्पताल में साफ सफाई रखें।र्वे में कितने हितग्राहियों का पंजीयन हुआ के बारे में भी जानकारी ली।
