छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन के मकान पर चला बुल्डोजर

महू: शूटिंग एकेडमी के चर्चित प्रकरण के आरोपी मोहसिन खान पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. मंगलवार को महूगांव स्थित उसके पुश्तैनी मकान को ध्वस्त कर दिया गया. यह कार्रवाई एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद अमले द्वारा की गई.आरोपी मोहसिन खान पर बालिकाओं से छेड़छाड़, धमकाने और उत्पीडऩ के अब तक आठ मामले दर्ज हो चुके हैं. हाल ही में एक पीड़िता द्वारा नया प्रकरण दर्ज कराए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष था. इसीके चलते हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपी के अवैध कब्जे और पुश्तैनी मकान को तोडऩे की मांग की थी.
नोटिस का जवाब न देने पर हुई कार्रवाई
प्रशासन ने जांच के बाद पाया कि मकान का एक हिस्सा नाले पर अवैध रूप से निर्मित है. एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई से पहले नगर परिषद टीम ने स्थल निरीक्षण कर सीमांकन रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि नाले पर दो अवैध निर्माण किए गए हैं. प्रशासन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन समय पर कोई उत्तर नहीं मिला. इसके बाद दोनों अतिक्रमणों को हटाते हुए मकान को जमींदोज कर दिया गया.

पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद रहे. मौके पर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग

Next Post

आईएमए चुनाव: डॉ. तल्हा साद अध्यक्ष और डॉ रोशी जैन बनी सचिव

Thu Oct 16 , 2025
सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की सागर शाखा के वार्षिक चुनाव सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुए। जिसमें डॉ. तल्हा साद को नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. एस.एम. सिरोठिया, डॉ. आर.डी. नन्होरिया एवं डॉ. नीना गिडियन के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन […]

You May Like