बुलेरो-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

इछावर। थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बोरदी गांव जोड़ के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बुलेरो के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद स्घायल युवक को इछावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

Next Post

70 दिव्यांगजनों को ऑन द स्पॉट प्रदान किए उपकरण

Wed Apr 22 , 2026
भैरूंदा। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत जनपद कार्यालय में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया गया. शिविर में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर ऑन द स्पॉट 70 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए. इस अवसर पर अवध नारायण पटेल और जनपद […]

You May Like