लाड़ली बहनों को मिल रहा पैसा मंत्री की जेब का नहीं

सीहोर। भाजपा के मंत्री विजय शाह के बाद अब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी लाड़ली बहनों को धमकी दी है. इसके विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की विशेष उपस्थिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला फुंका गया एवं करण सिंह वर्मा मुर्दाबाद, करण वर्मा इस्तिफा दो के गगन भेदी नारे लगाए गए.

गौरतलब है कि गुरुवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में मंत्री वर्मा ने सीईओ को निर्देश दिया कि सभी लाड़ली बहनों को हमारे कार्यक्रम में बुलाया जाए और जो नहीं आए तो योजना की सूची में से उनका नाम काट दिया जाए. इस धमकी से लाड़ली बहनों के मान सम्मान को काफी आघात पहुंचा है. इस मौके पर महिला कांग्रेस गुलाब ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने से लाड़ली बहना भाजपा की गुलाम नहीं बन गई है और उनको जो पैसा डाला जा रहा है, वह जनता से वसूले जा रहे टैक्स का पैसा है,. भाजपा के मंत्रियों की जेब का नहीं, जो आप खुले मंच से हमारी लाड़ली बहनों का योजना से नाम काटने की धमकी दे रहे हैं.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अराजक सरकार के अहंकारी नेता ऐसे पेश आ रहे हैं, जैसे योजनाओं का पैसा सरकारी नहीं, उनकी निजी संपत्ति हो. लाड़ली बहना योजना किसी नेता की मेहरबानी नहीं. ऐसे बयान देकर करण सिंह वर्मा स्वयं को कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह की श्रेणी में लाना चाहते हैं. पहले विजय शाह के लाड़ली बहनों पर विवादित बयान दिया था. इस मौके पर विवेक राठौर, घनश्याम यादव, आशीष गेहलोत, आरती खंगराले, तबस्सुम खान, शहाना बानो, विमला बाई, अनिता सूर्यवंशी, माया सूर्यवंशी, ममता शर्मा, दिपिका शर्मा, संगीता कर्मा, नीता भावसार, विश्नोरी कमल, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, अरूण राय, नरेन्द्र खंगराले, घनश्याम मीणा, केके रिछारिया, सुखदेव भावसार, तारा यादव, नायाब खान, असरफ अली, आसिफ अली, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेम नारायण परमार, ब्रजेश पाटीदार, तनिष्क त्यागी, गजराज परमार, अरबाज खान, ओम सोनी आदि उपस्थित रहे.

Next Post

किसान मोर्चा ने लगाई किसान संवाद चौपाल

Sat Feb 7 , 2026
ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा किसान मोर्चा महानगर ग्वालियर की ओर से लक्ष्मी गंज, लश्कर स्थित अनाज मंडी परिसर में किसानों के साथ बजट चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। […]

You May Like