वृद्ध को धमकाया, नगदी लूटी

जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र में बदमाश ने एक वृद्ध को धमकाते हुए नगदी रूपए लूट लिए और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक सीताराम मेहरा 54 वर्ष निवासी ग्राम बैहर थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 05.30 बजे झोपडी में जा रहा था, उसी समय सरदार जी की डेरी के पीछे रोड पर गोलू यादव का ड्राईवर आया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा।

धमकाते हुए नगदी दो हजार रूपए छीन लिए तभी गांव का सुग्रीम वंशकार ने आकर बीच बचाव किया, गोलू यादव का ड्राईवर बोला रिपोर्ट की तो जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

सूने घर से जेवर, नगदी, तीन मोबाइल चोरी

Mon Jul 28 , 2025
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी और तीन मोबाइल चुरा लिए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक रमाकांत तिवारी 37 वर्ष निवासी जसूजा सिटी धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को दोपहर […]

You May Like