
उज्जैन। पुलिस द्वारा भाई को पकड़े जाने का पता चलने के बाद नीलगंगा थाने पहुंची युवती ने भाई के पुलिस हिरासत में नहीं होने पर हंगामा करते हुए फिनायल पी लिया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर होना बताई। होली पर्व पर संजय नगर में एक युवक की हत्या हो गई थी और कुछ लोग घायल हुए थे मामले में पुलिस ने 11 से अधिक आरोपियों के खिलाफ हत्या और प्राण घातक हमले का प्रकरण दर्ज किया था। 10 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी एक आरोपी चेतन उर्फ यूडी कुलपरे लगातार फरार चल रहा था। रविवार दोपहर को उसकी बहन चेतन नीलगंगा थाने पर पहुंची और भाई के बारे में पूछताछ करने लगी पुलिस ने यूडी के हिरासत में नहीं होने की बात कही तो उसने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस ने ही पकड़ा है। पुलिस के बार-बार मना करने पर उसने फिनायल की बोतल निकाली और पी लिया। नीलगंगा पुलिस के अनुसार यूडी उनके यहां दर्ज अपराध का आरोपी है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है आरोपी के खिलाफ 17 से अधिक मामले दर्ज हैं।
