29 की उम्र में 30 अपराध: गैंगस्टर पर लगा रासुका पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर। 29 की उम्र में 30 अपराध करने वाले गैंगस्टर को रांझी पुलिस ने रासुका में गिरफ्तार उसकी हेकड़ी निकाली। आरोपी जहां दहशतगर्दी फैलाता था वहां से उसका जुलूस निकाला गया जहां वह नागरिकों से कान पकडक़र माफी मांगते नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट मेें पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी बमबाजी, हत्या के प्रयास में फरार था ।

टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि रांझी पुलिस ने शोभापुर में 28 मई को बंटी रजक के घर एवं एक शराब दुकान पर हुई बमबाजी, हत्या के प्रयास में मुख्य फरार आरोपी प्रवीण रजक पिता महेश प्रसाद रजक, 29 वर्ष, निवासी पुराना शोभापुर, रांझी, को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपी अमर खरे, सोनू उर्फ विजय पटेल दोनों निवासी संजय नगर एवं पवन रजक को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक अन्य आरोपी देवू अन्ना अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण रजक को शोभापुर ब्रिज के नीचे से धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया।जिसके विरुद्ध आम्र्स एक्ट की पृथक से कार्यवाही की गयी आरोपी के विरुद्ध फरारी के अन्य 5 प्रकरणों में भी विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

वर्ष 2017 से कर रहा था अपराध

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि प्रवीण रजक वर्ष 2017 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आम्र्स एक्ट, गवाहों को धमकाने सहित कुल 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आम नागरिक उसके विरुद्ध शिकायत एवं सूचना देने से डरते थे। स्वयं को असुरक्षित महसूस करते थे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी राघवेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी प्रवीण रजक के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

Next Post

शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट

Fri Jul 24 , 2026
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स दोपहर से पहले 917 अंक गिरने के बाद अंत में 331.62 अंक (0.43 प्रतिशत) नीचे 76,059.77 अंक पर बंद हुआ। नेशनल […]

You May Like

मनोरंजन