बिहार के सभी बीएड कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, शनिवार को सरकारी विद्यालयों में होगी हाफ-डे पढ़ाई: सम्राट चौधरी

मुंगेर,28 जुलाई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के तारापुर में शिक्षा एवं पुलिस अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में चयनित उच्च विद्यालयों का समेकित उद्घाटन किया।

इन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं तथा समृद्ध पुस्तकालय विकसित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत 2 किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना (तारापुर), उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गनैली, आरएनएम उच्च विद्यालय रनग्राम, सीता देवी जगमोहन साह 2 बालिका उच्च विद्यालय असरगंज, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखंड, रानी प्रभावती उच्च विद्यालय संग्रामपुर, पब्लिक उच्च विद्यालय बढ़ौनियां, 2 उच्च विद्यालय मंझगांय, पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय हवेली खड़गपुर तथा गांधी मेमोरियल 2 उच्च विद्यालय मुजफ्फरगंज सहित कई विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने तारापुर प्रखंड के हरपुर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने थाना भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि भवन में जन सुनवाई, अभिलेख प्रबंधन, निगरानी नियंत्रण कक्ष, महिला एवं बाल सुविधा कक्ष, वायरलेस तथा कंप्यूटर कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

 

Next Post

उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला तीन दिनो तक जारी रहने के आसार

Tue Jul 28 , 2026
लखनऊ, 29 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने गहन अवदाब, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तथा मानसूनी द्रोणी के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक […]

You May Like