सिंगरौली : ननि आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार मानसून के आगमन पर वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर भर में स्वच्छता अभियान को युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया हैवर्षा काल के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने और मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी तारतम्य में निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी के द्वारा वार्डों में पहुंचकर साफ.-सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया।
अभियान के तहत सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 12 सिम्प्लेक्स कॉलोनी, जयंत का दौरा किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर जलभराव वाले संभावित बिंदुओं की पहचान की गई। साथ ही सफाई अमले को पाबंद किया गया कि मानसून की भारी बारिश से पहले क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी नालियों के अवरोध ब्लॉक को पूरी तरह हटा दिया जाए ताकि पानी की निकासी सुगम हो सके। वहीं ननि आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहें।
