जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी और तीन मोबाइल चुरा लिए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक रमाकांत तिवारी 37 वर्ष निवासी जसूजा सिटी धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे शहपुरा जीजा के देहांत होने के कारण परिवार सहित गया था उस दौरान उसने अपने ससुर को मकान देखने के लिये बोल दिया था, अधिकतम सोने चांदी के जेवरात अपने ससुर के पास रखकर गया था.
उसके ससुर रात लगभग 8 बजे तक उसके घर पर थे जिसके बाद अपने घर चले गये थे। 26 जुलाई को शाम लगभग 6 बजे ससुर ने मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है, वह शहपुरा आकर देखा उसके घर के मुख्य गेट का सेंट्रल लॉक चोर द्वारा उखाड़ दिया गया और घर में घुसकर ग्राउण्ड फ्लोर में रखी अलमारियों का ताला तोडकर सामान फैला दिया, अलमारी में रखी सोने की 1 चेन एवं फर्स्ट फ्लोर में रखे 3 गुल्लक जिसमे लगभग 40 हजार रूपये होंगे एवं नीले के हाल के शोकेस के ड्राज में रखे 3 मोबाईल, चोरी कर ले गये है।
