बीएचईएल भोपाल की बड़ी कामयाबी: सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना का टर्बाइन मॉडल परीक्षण सफल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से एसजेवीएन लिमिटेड की हिमाचल प्रदेश स्थित सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना के लिए प्रतिष्ठित ऑर्डर हासिल किया है। इस परियोजना में 73 मेगावाट क्षमता की पांच तथा 17 मेगावाट क्षमता की एक टर्बाइन-जनरेटर इकाई स्थापित की जाएगी। परियोजना के लिए आवश्यक टर्बाइनों का डिजाइन एवं विकास बीएचईएल, भोपाल स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस–हाइड्रो प्लांट द्वारा किया गया है।

परियोजना के तहत विकसित टर्बाइन मॉडल का सफल परीक्षण 29 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच बीएचईएल, भोपाल में एसजेवीएन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। परीक्षण के दौरान टर्बाइन ने दक्षता और विद्युत उत्पादन सहित सभी निर्धारित गारंटी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

एसजेवीएन के अधिकारियों ने निर्धारित समय से पहले मॉडल परीक्षण पूरा करने पर बीएचईएल की सराहना की तथा इंजीनियरों द्वारा प्रस्तुत तकनीकी विवरण की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (हाइड्रो) जे. चटर्जी ने मॉडल परीक्षण के परिणाम ग्राहक को सौंपते हुए परियोजना के उपकरणों की समयबद्ध आपूर्ति का भरोसा दिलाया।

इस उपलब्धि के साथ बीएचईएल के हाइड्रो प्लांट ने अनुबंध के तहत अब तक 74 मॉडल परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं, जो जलविद्युत क्षेत्र में उसकी तकनीकी क्षमता और विशेषज्ञता का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है।

Next Post

80 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में जुटी पुलिस

Mon Jul 6 , 2026
पांढुरना। मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में सोमवार शाम एक युवक के बीएसएनएल के करीब 80 मीटर ऊंचे टेलिफोन टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और […]

You May Like