प्रेम-प्रसंग में युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

इंदौर: सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने नशे की हालत में दूसरी मंजिल से कूदकर हड़कंप मचा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, युवक गली नंबर 4 स्थित एक मकान में किराए से रह रही युवती से मिलने पहुंचा था, जो निजी अस्पताल में कार्यरत है।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने आवेश में आकर छलांग लगा दी। वह मकान के पीछे गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।सूचना पर जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

लव जिहाद मामले में हिंदुओं की गिरफ्तारी पर चक्का जाम

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर/महू:पातालपानी रेप केस से जुड़ी पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को महू के इंदौर रोड स्थित किशनगंज रेलवे ओवरब्रिज पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.प्रदर्शन में पाटीदार समाज, हिंदू […]

You May Like