विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक के पदों की परीक्षा 21 को

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक के खाली पदों एवं भविष्य में खाली होने वाले पदों की पूर्ति की प्रक्रिया प्रचलन में है। राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देशों के तहत इन पदों के लिये प्राप्त आवेदनों का परीक्षण (स्क्रूटनी) कर लिया गया है। पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला शिक्षा केन्द्र ग्वालियर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मुरार स्थित शासकीय उत्कृष्ट उमावि में होगी।

जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि इन पदों के लिये जिले में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों के परीक्षण में 37 अभ्यर्थी पात्र व 15 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक घंटे पूर्व पहुँचना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ फोटो आईडी लानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिये जिला शिक्षा केन्द्र में संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

भिंड विधायक नरेंद्र सिंह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह का निधन

Tue Oct 20 , 2026
ग्वालियर। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के छोटे बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like