‘कांतारा’ के दैव्य की नकल पर ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन

कांतारा चैप्टर 1 के दैव्य रूप की नकल को लेकर उठे विवाद पर ऋषभ शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रणवीर सिंह द्वारा दैवीय की मिमिक्री के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली थी।

एक्टर और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता के चलते सुर्खियों में हैं। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की, बल्कि भारतीय सिनेमा में लोक संस्कृति और परंपरा को नए स्तर पर पेश किया। इसी बीच हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा एक विवाद सामने आया, जब उन्होंने एक इवेंट में ‘कांतारा’ के दैव्य रूप की नकल की। इस पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग हुई और अब खुद ऋषभ शेट्टी ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, यह मामला गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान सामने आया था। एक मंच पर रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की मौजूदगी में ‘कांतारा’ के दैव्य अवतार की मिमिक्री की। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील करार दिया, जिसके बाद रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल किया गया।

Next Post

चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अक्षर पटेल इंजरी के कारण सीरीज से हुए बाहर

Tue Dec 16 , 2025
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में तीसरे मुकाबले के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण सुपरस्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गया है। टीम इंडिया मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही […]

You May Like