गाड़ी अड्डा से रणकेश्वरधाम तक के भवन बनेंगे ढांचा

उज्जैन: धार्मिक राजधानी अवंतिका में महाकुंभ को लेकर विकास कार्य की एक लंबी फेहरिस्त तैयार कर दी गई है जिसमें सड़कों का जाल में बिछाया जा रहा है, अब गाड़ी अड्डा से लेकर ढांचा भवन और रणकेश्वरधाम तक एमआर 4 सड़क को चौड़ीकरण की जद में ले लिया गया है और नगर निगम ने नोटिस भी अब रहवासियों को बांट दिए है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 28 दिसंबर को उज्जैन में करोड़ों के विकास कार्यों का जो लोकार्पण और भूमि पूजन किया था. उसी श्रृंखला में गाड़ी अड्डा से ढांचा भवन तक एमआरएफ 4 सड़क का भूमि पूजन भी किया था. उसके बाद इस सड़क को बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है.

सड़क 24 मीटर होगी चौड़ी
वर्ष 2028 के कुंभ में 30 करोड़ श्रद्धालु, साधु संतों और अतिथियों के आगमन को देखते हुए उज्जैन में चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिस गाड़ी अड्डा से लेकर ढांचा भवन तक की सड़क को 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है. उसके अंतर्गत इस मार्ग से पंचकोशी यात्रा भी होती है यही कारण है कि यहां पर क्राउड मैनेजमेंट को लेकर जिला प्रशासन में प्लान बनाया है ताकि भीड़ को डायवर्ट किया जा सके.

15 मी करने की गुहार
नवभारत से चर्चा में क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया कि गाड़ी अड्डा से लेकर ढांचा भवन रणकेश्वर धाम तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत हमें नोटिस बांटे गए हैं, जिसमें 45 मी का निर्धारण सड़क का किया गया है और अब 24 मीटर चौड़ा इस रोड को किया जाएगा हमारी मांग है कि इस मार्ग को 24 की बचाए 15 मीटर चौड़ा करें ताकि हमारे घर मकान दुकान टूटने से बच जाए.

38 करोड़ से बनेगी सड़क
नगर निगम के भवन अधिकारी ने बताया कि सीएम डॉ यादव ने उक्त सड़क का भूमि पूजन कर दिया है और हमने नोटिस भी बांट दिए हैं. क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाए जो कि नहीं हो सकता है, क्योंकि नगर निगम से लेकर टीएनसी तक और उज्जैन जिला प्रशासन से भोपाल तक मंजूरी मिल चुकी है ऐसे में 38 करोड़ से इस मार्ग का चौड़ीकरण शुरू होने वाला है. क्षेत्र के लोग जरूर हाथ में तख्तियां लेकर घर के बाहर खड़े हैं और पोस्टर भी चश्पा कर रहे हैं कि उक्त मार्ग 15 मी किया जाए, जिसकी सारी जानकारी नगर निगम आयुक्त को दे दी गई है.

Next Post

बजट के पूर्व विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से की चर्चाः देवड़ा

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर: प्रदेश का बजट आगामी 18 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा. बजट के पूर्व आम जनता के सुझाव लिये गये. साथ ही बजट के संबंध में विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से चर्चा की गयी। इस बार का बजट अच्छा और जन हितैषी आयेगा.यह बात उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने […]

You May Like