चावल मजबूत, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को जहां चावल की औसत कीमतें बढ़ी, वहीं गेहूं की कीमत लगभग स्थिर रही जबकि चीनी में नरमी की रुख रहा। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 29 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं 2,785 रुपये प्रति क्विंटल पर कमोबोश स्थिर रहा। आटे की कीमत सात रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मसूर दाल की औसत कीमत 59 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 24 रुपये और उड़द दाल 19 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल 22 रुपये प्रति क्विंटल नीचे बोली गयी। चना दाल की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 27 रिंगिट गिरकर 4,812 रिंगिट प्रति टन पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 68.94 सेंट प्रति पौंड पर स्थिर रहा।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल 41 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सोया तेल की कीमत 28 रुपये और सूरजमुखी तेल की 24 रुपये गिर गयी। मूंगफली तेल 14 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत पांच रुपये और पाम ऑयल की चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 16 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी भी छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

मृगनयनी उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, सीएम डॉ यादव ने ई-कॉमर्स वेबसाइट का किया शुभारंभ

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। प्रदेश के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में मृगनयनी उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय हेतु ई-कॉमर्स वेबसाइट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के […]

You May Like

मनोरंजन