विधायक ने किया ध्वज स्तंभ का शिलान्यास

बुधनी। गणतंत्र दिवसपर केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान सीएफएमटीटीआई में 100 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ के निर्माण का शिलान्यास किया गया.

ध्वज स्तंभ का शिलान्यास डॉ. वीएन काले, अतिरिक्त आयुक्त तथा विधायक बुधनी रमाकांत भार्गव के द्वारा किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. बीएम नांदेडे एवं नप अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय उपस्थित थे. डॉ. वीएन काले ने कहा कि यह ध्वज स्तंभ राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनने के साथ-साथ संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करेगा. उन्होंने कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में सीएफएमटीटीआई की भूमिका की सराहना करते हुए इसे किसानों एवं युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.

इस अवसर पर विधायक भार्गव ने कहा सीएफएमटीटीआई न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे देश में कृषि मशीनरी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र है. 100 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ का निर्माण संस्थान की पहचान को और मजबूत करेगा तथा आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा. डॉ. बीएम नांदेड़े ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह ध्वज स्तंभ संस्थान परिसर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का स्थायी प्रतीक बनेगा.

 

 

Next Post

स्नेह धाम के फ्लैट बेचेगा आईडीए

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर: आईडीए सीनियर सिटीजन भवन के फ्लैट बेचेगा. इसका प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड में रखने की तैयारी शुरू हो गई है. अधिकारी नियम शर्ते तय करने में लगे है.पिछले साल जून में आईडीए ने योजना 134 में 16 करोड़ की लागत से छह मंजिला भवन का का निर्माण किया था. […]

You May Like