मुनगा सहजन की खेती बनी लाभ का धंधा

बेगमगंज: ग्राम बेरखेड़ी ब.ग. के उन्नशील कृषक गोलू साहू पिता पन्ना लाल साहू ने इस वर्ष पारंपरिक खेती से हटकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से मुनगा (सहजन) की ओ.डी.सी.3 वेरायटी की आधुनिक तकनीक से खेती शुरू की है। जो उनके लिए लाभ का धंधा बन गई है।उन्होंने 3 एकड़ में ड्रिप सिंचाई के साथ लगभग 2800 पौधों का रोपण किया है।
गोलू साहू का कहना है कि गेहूं,चना जैसी पारंपरिक फसलों में लगातार आर्थिक लाभ कम मिलने के कारण उन्होंने इस वर्ष उद्यान विभाग के अधिकारी देवकी मरकाम, उमा शंकर कुशवाहा तथा उन्नतशील कृषक सुरेंद्र कुशवाहा भुरेरू के मार्गदर्शन में नई तकनीक अपनाने का निर्णय लिया।

ओ.डी.सी.3 वेरायटी की खासियत पौधों में केवल 6 महीने में फूल एवं फल आना शुरू हो जाता है। इस वेरायटी के मुनगा की पत्तियाँ भी अच्छे दामों में बिकती हैं, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त होती है।इस प्रकार गोलू साहू द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल उन्नत एवं लाभकारी कृषि की दिशा में प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी एक सफल उदाहरण सिद्ध हो रहा है।

Next Post

प्राचीन धरोहर: बेतवा नदी के पुराने पुल पर श्रमदान, सामाजिक संगठनों के सदस्य भी रहे शामिल

Sun Dec 7 , 2025
विदिशा:पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय स्तर के संगठन इंटक के विदिशा के पदाधिकारी द्वारा विरासत के रूप में देखी जा रहे रंगई स्थित बेतवा नदी के पुराने पुल की जीर्ण क्षीण हालत और वहां उग आई झाड़ियां को हटाने, उसकी साफ सफाई करने के लिए […]

You May Like