लगुन से लौट रहे परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत,11 घायल

दमोह। जिले की तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी अंतर्गत मनका गांव के समीप शनिवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.जिसमें 12 लोग घायल हो गए.घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.सभी लोग सागर जिले के बंडा से लगुन से वापस अपने गांव लौट रहे थे.तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. जानकारी देते हुए घायल अशोक अहिरवार ने बताया

हम लोग पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे.लगुन से वापस अपने गांव मनका लौट रहे थे. तभी गांव के नजदीक पहुंचते ही मोड पर पिकअप नियंत्रित होकर पलट गई. उसमें मौजूद 12 लोग घायल हो गए.इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर यशपाल और डॉ चक्रेश चौधरी के द्वारा सभी का इलाज किया गया.घायलों में धर्मू पिता मुन्ना अहिरवार 35 निवासी मनका को अधिक चोट आने पर जबलपुर रेफर किया गया था, जहां रास्ते में मौत हो गई थी.वहीं अशोक अहिरवार, गोकूल, संजय,चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू पिता भजन लाल, टुटेली और राजू को मामूली चोट आई. जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, रवि कटारे, जमीर खान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली.

Next Post

मामूली विवाद में चाचा ससुर ने डंडे से पीटकर की भतीजे दामाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat Apr 25 , 2026
छिंदवाड़ा। थाना लावाघोघरी क्षेत्र के ग्राम पांडागोंदी चुड़ाबोह में चाचा ससुर ने मामूली विवाद होने पर अपने भतीजा दामांद को लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दिया था. उक्त मामले में पुलिस आरोपी चाचा ससुर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक विरेन्द्र […]

You May Like