एरोड्रम पुलिस की कार्रवाई: नकली ब्रांड के जूतों की बड़ी खेप जब्त

इंदौर:शहर में नकली ब्रांडेड सामान के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एरोड्रम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में नकली लोगो लगे जूतों की खेप जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस एवं कॉपीराइट एक्ट की धारा में कार्रवाई की है. सुखदेव विहार कॉलोनी के खाली मैदान क्षेत्र में एक सफेद रंग की महिंद्रा जीतो लोडिंग वाहन को रोका.

वाहन नम्बर एमपी-15 जेडडी 1197 पर ‘टाइगर’ लिखा हुआ था और उस पर प्यूमा कंपनी का लोगो लगा था. जांच के दौरान वाहन से चॉकलेट ब्राउन रंग के 300 जोड़ी जूते बरामद किए गए, जो 10 कार्टन में भरे हुए थे. प्रत्येक कार्टन में 30 डिब्बे पाए गए. जब्त जूतों की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है. समक्ष पंचों की मौजूदगी में जप्ती पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की गई, जिसकी वीडियोग्राफी आर. जीवन परिहार द्वारा की गई.

वाहन चालक से पूछताछ में उसने बताया कि यह माल महालक्ष्मी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के मालिक से लेकर जा रहा है और डिलीवरी देने के लिए निकला था. जांच में सामने आया कि जूतों पर प्यूमा कंपनी का नकली लोगो लगाया गया था और इन्हें बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा था. भाटी के अनुसार इस कृत्य से संबंधित कंपनी के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया, साथ ही धोखाधड़ी का अपराध भी पाया. मामले में सुमित शर्मा, निवासी सांवरिया नगर इंदौर और योगेश पंजाबी, निवासी सांवेर रोड इंदौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

अस्पतालों में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Tue Dec 23 , 2025
इंदौर: मोबाइल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तुकोगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल क्षेत्रों में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के दो सदस्यों के साथ दो बालकों को पकड़ा और आठ मोबाइल फोन व घटनाओं में […]

You May Like