अस्पतालों में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा


इंदौर: मोबाइल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तुकोगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल क्षेत्रों में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के दो सदस्यों के साथ दो बालकों को पकड़ा और आठ मोबाइल फोन व घटनाओं में इस्तेमाल स्कूटर बरामद किया है.थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि थाने में 20 दिसंबर को एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज हुआ.

जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के संबंध में जानकारी मिली और दबिश देकर दो आरोपियों और दो बालकों को पकड़ा. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सैमसंग सहित विभिन्न कंपनियों के कुल आठ मोबाइल फोन और घटनाओं में इस्तेमाल टीवीएस जुपिटर स्कूटर बरामद किया है. पकड़े गए आरोपियों में दीपक सिंह राजपूत पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत और अभी यादव पिता गणेश यादव शामिल हैं, जबकि दो नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी अस्पतालों में आए लोगों की निगरानी कर मौका मिलते ही उनके मोबाइल चोरी कर भाग जाते थे. आगे उनसे और वारदातों के बारे में पूछताछ के साथ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

Next Post

पीवी नरसिम्हा राव की पुण्यतिथि पर सीएम की श्रद्धांजलि, चौधरी चरण सिंह को किया नमन, किसान दिवस की दी शुभकामनाएं

Tue Dec 23 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. पीवी नरसिम्हा राव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में स्व. नरसिम्हा राव का योगदान अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में किए गए सुधारों ने […]

You May Like