अधिकारियों को मुख्यालय पर ही निवास करने के निर्देश

जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को अपने नियत मुख्यालय पर ही निवास करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समय पर निराकरण और योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए अधिकारियों का मुख्यालय पर रहना अनिवार्य है।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, अन्यथा वेतन आहरण रोका जा सकता है। बैठक में श्री सिंह ने शिक्षा अधिकारियों से वार्षिक परीक्षा परिणाम सुधार के प्रयासों की जानकारी ली और स्कूलों, छात्रावासों व आश्रमों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, परीक्षाओं की तैयारी तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश देते हुए 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के आदेश दिए।

Next Post

मरीज को मास्क लगाने वाले वार्ड ब्वॉय को नौकरी से हटाया

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर: संभाग के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में वार्ड में भर्ती एक मरीज को वेंटिलेटर लगाने वाले वार्ड ब्वॉय को ठेका कंपनी बीडीएस हाईट ने नौकरी से निकाल दिया है। वायरल वीडियो के बाद मेडिकल प्रबंधन के जिम्मेदारों ने उसकी शिकायत ठेका कंपनी […]

You May Like