नववर्ष 2026 पर मां विजयासन देवी धाम में आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

रेहटी। नए साल का स्वागत जिले में भक्ति, श्रद्धा और आस्था के साथ होने जा रहा है. नववर्ष 2026 के पहले दिन हजारों श्रद्धालु मां विजयासन देवी के चरणों में मत्था टेककर अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे. आधी रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब सलकनपुर धाम की ओर बढऩे लगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था का यह केंद्र भक्तों से गुलजार रहेगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार देवी के दर्शन का समय विशेष रूप से बढ़ाया गया है. नववर्ष के दिन सुबह 5.30 बजे मंगला आरती होगी और श्रद्धालु लगभग साढ़े 14 घंटे तक दर्शन कर सकेंगे. मंदिर ट्रस्ट के अनुसार सुबह 8 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी, जिसके बाद दर्शन सुचारू रूप से जारी रहेंगे.

मंदिर को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ‘देवी लोकÓ का निर्माण किया जा रहा है. लगभग 40 करोड़ की लागत से पहला चरण पूर्ण हो चुका है, जबकि 200 करोड़ रुपए की लागत से दूसरा चरण तेजी से प्रगति पर है. उम्मीद है कि यह कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को और सुविधाएं मिल सकेंगी.

नववर्ष पर संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा, थाना प्रभारी राजेश कहारे और तहसीलदार युगविजय सिंह ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर, मार्ग और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर की व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. साथ ही दुकान लगाने वाले व्यापारियों से संवाद कर सामान दुकान से आगे ना बढ़ाने, अग्निशमन यंत्र रखने और ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने की हिदायत दी । वाहनों को बीच में नहीं रोकने की भी सलाह दी ताकि ट्राफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीक़े से दर्शन हो पाए, इसके बेहतर इंतजाम किए गए हैं. सलकनपुर देवीधाम ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि नववर्ष पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय बनाया गया है. सीढिय़ों, रोपवे, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ताकि मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सहज दर्शन का अनुभव मिल सके.

 

 

Next Post

नकली फूड आफिसर गिरफ्तार

Thu Jan 1 , 2026
सतना: नकली फूड अधिकारी बन कर मिठाई दुकानो पर हत्या व जेल भेज देने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गिरोह के तीन ब्यक्तियो को जैतवारा पुलिस ने किया गया गिरफ्तार किया.मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी जैतवारा कार्यवाही करते हुए फरियादी नेलिखित रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like