कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या

टोरंटो, 24 दिसंबर (वार्ता) कनाडा के टोरंटो में पुलिस ने शनिवार को मिले एक महिला के शव की पहचान भारतीय मूल की 30 वर्षीय हिमांशी खुराना के रूप में की है। सीबीसी की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को संदेह है कि यह पति/पुरुष मित्र द्वारा हिंसा का मामला है। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि शुक्रवार रात को उन्हें स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट डब्ल्यू इलाके में एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट मिली थी। पुलिस को शनिवार सुबह करीब 06:30 बजे एक लापता महिला का शव घर में मिला।

इस बीच टोरंटो में भारतीय दूतावास ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार की हर संभव मदद कर रहा है।
दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हम टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक, सुश्री हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और हैरान हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों से दूतावास इस मामले पर लगातार नज़र रखे हुए है, और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हरसंभव मदद दी जा रही है।”

Next Post

भारत के हमलों पर आपत्ति, तो क्यों करते हैं अफगानिस्तान पर हमला - पाक धर्मगुरु

Wed Dec 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान के कई धर्मगुरुओं और अलग-अलग पंथों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिये नहीं करना चाहिये और न ही पाकिस्तान को अफगानिस्तान में हमले करने चाहिये। धर्मगुरुओं ने मंगलवार […]

You May Like