बेलगाम मंहगाई पर सरकार की पकड़ कमजोर :जीतू

सतना: काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की दरों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि अब बाजार पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका है. मंहगाई से लोगो की मुश्किलें हर दिन बढ़ती जा रही है.इस प्रशिक्षण वर्ग में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों नगर अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्ष भाग ले रहे हैं. के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थल पर पहुंचे । । इसके पश्चात सभी कांग्रेस जनों के साथ दोपहर का भोजन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सतना के शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने सभी लोगों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी को मिलकर मजबूत करने की बात कही।

नीलांशु चतुर्वेदी ज ने सभी का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया हर्ष व्यक्त किया और कहा कि जब पेट्रोल 50 से ₹52 हो जाता था तो लोगों को यही महंगाई डायन लगती थी और अब पेट्रोल 116 हो गया है तो यही महंगाई उन्हें बुआ और मौसी लगने लगी हैं, इन्होंने वहां मौजूद सभी से कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की । प्रदेश कांग्रेस के मुखिया जीतू पटवारी जी ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है जब ₹55 पेट्रोल था तो शिवराज सिंह चौहान की साइकिल चलाने लगे थे आज पेट्रोल 110 के पार चला गया है तो किसी भी भाजपा के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है।

उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी तरीके से बढ़ती रही और सरकार ने यूं ही गलत फैसले लेती रही तो डॉलर की अपेक्षा रुपया अभी तो$195 के बराबर है और आने वाले 9 महीने के अंदर हो सकता है कि यही डॉलर डेढ़ सौ रुपए तक का हो जाए। जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी 12 साल की सरकार में शासनकाल में महंगाई आसमान को छू गई है जिसका बुरा प्रभाव यहां की निर्दोष जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ गई है आमदनी खाद गई है महंगाई बढ़ गई है और यह सरकार की नाकामी है। ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मेश घई, सतना विधानसभा प्रभारी आनंद शुक्ला, रामलखन सिंह, कल्पना वर्मा, रश्मि पटेल, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, सीमा बागरी, आरती सिंह, रामशंकर पयासी, राजभान सिंह, अमित गोयल,सज्जन सिंह तिवारी, कमलेंद्र सिंह, नागेश्वर मिश्रा, संजीव अग्रवाल, वरुण गुर्जर, अंकित गुप्ता, राहुल सिंह,राहुल सोनी, रमेश द्विवेदी, के के कुशवाहा, प्रदीप समदड़िया, राजदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, अमित अवस्थी, बरमेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अतुल गौतम, न्याज़ अहमद, दुर्गेश चौरसिया, जतिन शाह, कल्पेश शाह, सुनील गुप्ता, एन एस राजपूत, गर्वित चोपड़ा, अंकुर सेठ, राजललन सिंह, सचिन कुमार चौधरी, जेपी कुशवाहा, पंकज कुशवाहा एवं अन्य सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजू ने भाजपा छोड़ काग्रेस का दामन थमा
सुभाष पार्क में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम मे प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा के पूर्व पार्षद विजय अग्रवाल राजू ने अपने एक सैकड़ा साथियों के साथ और आम आदमी पार्टी के अमर कछवाह ने कांग्रेस का दामन थमा. इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतना सिद्धार्थ कुशवाहा , एआईसीसी सचिव नीलांशु चतुर्वेदी , सुनील सराफ विधायक कोतमा के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ली।
बन्द कमरे में बड़े नेताओं से भेंट
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सतना प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल में पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष व विधायक अमरपाटन डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व विधायक चित्रकूट नीलांशु चतुर्वेदी, सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय संगठक महेंद्र जोशी एवं सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं साथियों से अलग से मुलाकात की और बाद में प्रशिक्षण हाल में चले गए

Next Post

भाजपा सरकार मे ही जनता ने सुशासन का मतलब समझा - राजेन्द्र शुक्ल

Tue May 26 , 2026
सतना: भाजपा के जिलास्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार 25 मई को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्यआतिथ्य एवं पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी की अध्यक्षता मे किया गया।प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियो के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए श्री शुक्ल […]

You May Like

मनोरंजन