अंबाडी स्टेशन मार्ग पर गंदा पानी और कीचड़ बना मुसीबत, हादसों का खतरा

सलामतपुर। रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत अंबाडी स्टेशन मार्ग पर सड़क पर बह रहा गंदा पानी और फैला कीचड़ आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। मार्ग पर लगातार फिसलन बनी रहने से वाहन चालक गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसी रास्ते से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि पंचायत द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही और प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 40 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, बावजूद इसके समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

 

Next Post

छत की शीट तोडक़र घुसे बदमाश, दंपत्ति पर हमला, तोडफ़ोड़

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत संजय नगर मेें बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। एक घर की छत की शीट तोडक़र अंदर घुसे और पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद गृहस्थी के सामान में तोडफ़ोड़ कर भाग गए।पुलिस के मुताबिक गनेश सिंह राजपूत 52 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास […]

You May Like