पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार, अवैध शराब और गांजा जब्त 

भोपाल। छोलामंदिर थाना पुलिस ने अवैध शराब एवं अवैध गांजा बेचने वाली महिला आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक महिला जिसकी उम्र करीबन 40-50 साल है. दशहरा मैदान के पीछे स्टेडियम की बिल्डिंग के पीछे अवैध गांजा की पुडिया बनाकर बेच रही है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को पकड़ा. उसकी तलाशी लेने पर एक कपडे की थैली से 32 नग गांजे की पुडिया निकली, जिनका कुल वजन करीब 282 ग्राम व कीमत करीब 5000 रूपये आंकी गई. महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने शंकर नगर में टीन के मकान में अवैध शराब की पेटीयां बेच रही है दूसरी महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान मीरा अहिरवार पति जसवंत अहिरवार उम्र 40 साल के रूप में की गई है. पुलिस ने महिला के कब्जे में रखी 6 पेटियों में देशी शराब को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही शंकर नगर में शराब बेचने वाली एक अन्य महिला की गिरफ्तारी की गई है. महिला की पहचान नीलम कुचबंदिया पति कमल कुचबंदिया उम्र 38 साल निवासी गरीब नगर के रूप में की गई है. पुलिस ने महिला के पास से देशी प्लेन शराब के कुल 20 क्वार्टर जब्त किए हैं.

Next Post

वीरांगना को नमन करने आएंगे सीएम, कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

Tue Jun 23 , 2026
जबलपुर । वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर 24 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बरगी बांध रोड स्थित ग्राम नर्रई में रानी दुर्गावती समाधि स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण […]

You May Like