गौरव कला संकुल मई माह में होगा पूर्ण

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन का अवलोकन

इंदौर:इंदौर में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मई माह में एक बड़ी सौगात मिलेगी. इंदौर में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र का गौरव कला संकुल मई माह में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जायेगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन इस कला संकुल का अवलोकन किया.उल्लेखनीय है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह संकुल एमजी रोड पर मराठी स्कूल की जमीन पर इंदौर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है.

कला संकुल परिसर के निर्माण का काम अंतिम चरण में है. इस संकुल की लागत 55 करोड़ रुपये से अधिक है. अवलोकन के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह,नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे. इस अवसर पर श्रीमती महाजन ने मुख्यमंत्रीजी को कला संकुल के बारे में बताया. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर में तैयार हो रहे कला क्षेत्र के इस बड़े गौरव की सराहना की. मुख्यमंत्री डॉ.यादव को कलेक्टर आशीष सिंह और दिव्यांक सिंह ने कला संकुल की प्रगति के बारे में बताया.
कला संस्कृति क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा
जानकारी दी गई कि इन्दौर नगर निगम द्वारा इन्दौर शहर में कला क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए शहर के कला एवं संस्कृति क्षेत्र से जुड़े अनेक कलाकारों के लिये उचित संस्थान देने हेतु यह संकुल तैयार किया जा रहा है. इससे शहर की अपनी पौराणिक कला एवं संस्कृति क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने हेतु इन्दौर नगर निगम द्वारा जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन एवं कला व संस्कृति से जुड़े कलाकारों के साथ विचार-विमर्श कर शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित जीर्ण-शीर्ण मराठी स्कूल भवन की उक्त भूमि पर सर्वसुविधा युक्त इससे कला संकुल की परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. कला संकुल का निर्माण अंतिम चरण में है, अगले मई माह में इस कला संकुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा. इसके तैयार होने से शहर एवं देश-प्रदेश से जुड़े कलाकारों को सांस्कृतिक और कला गतिविधियों के आयोजन के लिये बेहतर मंच मिल सकेगा

Next Post

जावरा रोड पर दो कारों की भिड़ंत, 1 की मौत

Mon Jan 6 , 2025
उज्जैन:नागदा जावरा रोड पर रविवार शाम दो कारों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक की मौत हुई है चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि देवास के सुतार बाखल का रहने वाला परिवार कार में […]

You May Like