जावरा रोड पर दो कारों की भिड़ंत, 1 की मौत

उज्जैन:नागदा जावरा रोड पर रविवार शाम दो कारों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक की मौत हुई है चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि देवास के सुतार बाखल का रहने वाला परिवार कार में सवार होकर नागदा से उज्जैन की ओर लौट रहा था उन्हेल के समीप सामने से आई कार से भिड़ंत हो गई।

देवास के रहने वाले परिवार की कार का पहिया निकल गया और दो से तीन पलटी खा गई। कार चला रहे शुभम पिता राजेंद्र मेहता 33 वर्ष सहित परिवार की एक महिला और तीन अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां शुभम की मौत होने पर चरक भवन भेजा गया। अस्पताल पुलिस चौकी ने पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी है।

Next Post

सी फार्म जमा नहीं करने पर होटल मैनेजर पर हुई एफआईआर, रशियन गर्ल होटल में रूकी थी, एजेंट ने बार में डांस के लिये छोडा था

Mon Jan 6 , 2025
ग्वालियर: एक रशियन युवती को होटल में ठहराने और उसकी जानकारी सी-फार्म में भरकर संबंधित थाने में न देने पर होटल प्रबंधन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में होटल साक्षी इन के मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ फॉरनर एक्ट 1946 के तहत मामला दर्ज […]

You May Like