निगम आयुक्त ने आवासीय परियोजना का निरीक्षण कर दिए निर्देश

भोपाल। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बाग मुंगालिया एवं गंगा नगर आवासीय परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया और कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त नारायन ने बाग मुंगालिया में सिविल एवं विद्युत संबंधी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने गंगा नगर में संसाधन बढ़ाकर कार्य की गति और तेजी से बढाने तथा नियत समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करने और कार्य प्रगति की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने बाग मुंगालिया में ई .डब्ल्यू.एस आवासों के कार्यों का निरीक्षण कर विद्युत् सम्बन्धी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही एल.आई.जी एवं एम.आई.जी आवासों में संसाधन बढ़ाकर सिविल एवं विद्युत सम्बन्धी कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने आवासों की फिनिशिंग का कार्य शीघ्रता से नियत समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने आवासीय परियोजना में आवासों के निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करने और कार्य प्रगति की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने गंगा नगर आवासीय परियोजना में आवंटियों से बातचीत की और अधिकारियो को शीघ्रता से कारवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए।

Next Post

5.50 लाख रुपये की लागत से होगा रोड क्रास का निर्माण

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल। महापौर मालती राय ने वार्ड क्र. 34 एवं 42 के मध्य शब्बन चैराहे के पास रोड क्रास निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। रेड क्रास का निर्माण लगभग 5.50 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद पप्पू विलास, अज़ीज़ुद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासीगण […]

You May Like