
भोपाल। महापौर मालती राय ने वार्ड क्र. 34 एवं 42 के मध्य शब्बन चैराहे के पास रोड क्रास निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। रेड क्रास का निर्माण लगभग 5.50 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद पप्पू विलास, अज़ीज़ुद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासीगण मौजूद थे।इस रेड क्रॉस से नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधा से काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारियों ने महापौर राय का आभार व्यक्त किया।
